फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The buttress built at the cost of lakhs collapsed in a single rain

लाखों की लागत से निर्मित पुश्ता एक ही बरसात में ढहा

Sun, 26 Sep 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
The buttress built at the cost of lakhs collapsed in a single rain
दशोली ब्लॉक में निर्माणाधीन चमोली-मथरपाल सड़क पर निर्मित लाखों रुपये का पुश्ता एक बरसात भी नहीं झेल पाया है। ग्रामीणों ने निर्माणदायी संस्था पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चमोली-कुहेड़-मैठाणा-मथरपाल सड़क (18 किमी) पर इन दिनों द्वितीय चरण का कार्य चल रहा है। सड़क का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई पोखरी की ओर से किया जा रहा है। इन दिनों सड़क के 10 किलोमीटर पर स्थित गरमथा तोक में लाखों रुपये की लागत से पुश्ते का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन शनिवार रात को हुई भारी बारिश के दौरान पुश्ता टूट गया। जयपाल सिंह रावत, किशोर सिंह, बलवीर सिंह, सोहन सिंह आदि का कहना है कि पुश्ते पर बजरी की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा था। इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से भी की गई, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब बारिश में पुश्ता टूट गया है। उन्होंने विभाग से सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed