फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The body of the missing head constable Manoj Chaudhary was identified

लापता हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी के शव की शिनाख्त हुई

Tue, 09 Feb 2021 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing head constable Manoj Chaudhary was identified
रैणी में आई आपदा में लापता हुए हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी (42) के शव की शिनाख्त हो गई है। उनका शव सोमवार को कर्णप्रयाग में संगम स्थल पर मिला था। मंगलवार को कर्णप्रयाग में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान थाना कर्णप्रयाग के जवानों और स्थानीय लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया बैनोली (नौटी) गांव के हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी तपोवन में तैनात थे। रविवार को वहां आई आपदा के बाद से बह लापता थे। उसी दिन शाम पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को कर्णप्रयाग में संगम स्थल पर शव मिला था जिसे शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया गया था। मंगलवार को परिजनों ने उनके शव की शिनाख्त की। मंगलवार को कर्णप्रयाग में पैतृक घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के जवानों और स्थानीय लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। बैनोली गांव के लक्ष्मण राणा ने बताया कि मनोज चौधरी दो साल से गोपेश्वर थाने में सेवाएं दे रहे थे। वे अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। सीओ आशीष भारद्वाज, एसएसआई नरेंद्र सिंह, विधायक सुरेंद्र नेगी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, सुभाष रावत, देवेंद्र नेगी, बृजेश बिष्ट, समीर मिश्रा, उपेंद्र रावत, गजेंद्र चौधरी, नारायण सिह, कल्याण चौधरी, हरी सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, रमेश आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed