फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The body of a teenager found in a river

नदी में मिला किशोर का शव

Mon, 03 May 2021 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager found in a river
पिंडर नदी में डूबे दूसरे किशोर छात्र का शव पांचवें दिन की खोजबीन के बाद सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विगत बृहस्पतिवार को पंती बाजार के निकट पिंडर नदी में नहाने गए कक्षा आठवीं व दसवीं के छात्र गजेंद्र सेनवाल व प्रियांशु नेगी नदी के गहरे तालाब में डूब गए थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पिंडर नदी के दोनों किनारों पर छात्रों की खोजबीन करती रही। दूसरे दिन शुक्रवार को नदी में डूबे गजेंद्र सेनवाल का शव मिल गया था। पंती से लेकर कर्णप्रयाग तक 35 किमी तक नदी के दोनों छोरों पर पुलिस व आपदा प्रबंधन टीमों ने दूसरे लापता छात्र की खोज के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे एसडीआरएफ, जल पुलिस और पुलिस ने दूसरे छात्र प्रियांशु नेगी का शव बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष थराली ध्वजवीर पंवार ने कहा कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सर्च अभियान में एसआई विनोद चौरसिया व जगमोहन सिंह, एसडीआरएफ के भगत सिंह, हर्षलाल, बृजेश, हरीश, संतोष सिंह, प्रधान रमेश गुंसाई, राकेश, हरेंद्र, भान सिंह, पान सिंह, बृजमोहन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed