फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The bear injured the woman, referred

भालू ने महिला को किया घायल, रेफर

Fri, 17 Sep 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
The bear injured the woman, referred
जोशीमठ में भालू के हमले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांधीनगर वार्ड की ज्योति देवी घास काटने के लिए ज्योर्तिमठ के ऊपर गई थी। इसी दौरान अचानक झाड़ी में छिपे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने भी हो हल्ला किया, जिसके बाद भालू भाग गया। घायल महिला को स्थानीय लोग सीएचसी जोशीमठ लाए। घटना की सूचना पर वन विभगा की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सीएचसी पहुंचकर घायल महिला का हालचाल जाना। जोशीमठ रेंज की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि महिला को विभाग की ओर से त्वरित सहायता दे दी गई है। महिला के सिर पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। मालूम हो कि क्षेत्र में लगातार हो रहे भालू के हमले से लोगों में दहशत बनी है। एक महीन में भालू पांच लोगों को घायल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed