फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The audience danced to the songs of Kishan and Manisha.

Chamoli News: किशन और मनीषा के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक

Sat, 28 Oct 2023 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 28 Oct 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to the songs of Kishan and Manisha.
चिरखोन गांव में देवरा यात्रा का स्वागत करते ग्रामीण। जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

मेहलचौरी मेले का दूसरा दिन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने व्यापार भवन बनाने के लिए सात लाख की धनराशि देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। प्रांतीय उद्योग व्यापारमंडल मेहलचौरी की ओर से आयोजित लोक सांस्कृतिक एवं कृषि विकास मेले (मेलहचौरी मेला) के दूसरे दिन लोक गायक किशन महिपाल व मनीषा रांगड़ के गीतों की धूम रही। उनके गीतों पर लोग जमकर थिरके। मेले में विशिष्ट अतिथि चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी व उनके विधायक पति राजेंद्र भंडारी रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेहलचौरी में व्यापार भवन बनाने के लिए सात लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
मेले में निकाली गई झांकियों में केबीएस मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल मेहलचौरी और महिला मंगल दल बिसराखेत व मंदिर समिति ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया जबकि इंटर कॉलेज मेहलचौरी ने दूसरा व गंगा पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान लोकगायकों ने हम छां तेरा लाल, बोला जै बदरी विशाल... श्याली बम्पाली त्वे मिलण ओला नीती गमशाली... समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेलाध्यक्ष सुरेश बिष्ट, जगमोहन कठैैत, प्रेम संगेला व कोषाध्यक्ष जीतेंद्र मेहरा, डाॅ. अवतार नेगी, लीलाधर जोशी, जिला पंचायत सदस्य अवतार पुंडीर तथा बलवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नैणी देवी की डोली ने किया कोठुली गांव का भ्रमण
नारायणबगड़। दिशा ध्याणियों व नागनी बहिनों से भेंट करने के लिए 38 वर्षों के बाद देवरा यात्रा पर निकली नैणी देवी की डोली ने शनिवार को कोठुली गांव का भ्रमण किया। शुक्रवार रात को कोठुली गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद शनिवार सुबह ब्रह्मगुरु विशम्भर सती ने देवी के ऐरवालों व चिनवालों के साथ जागर गीतों से नैणी देवी का आह्वान किया। महिलाओं ने मांगल गीतों से देवी की स्तुति की। गांव का भ्रमण करने के बाद नैणी देवी की यात्रा अपने अगले पड़ाव चिरखोन गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने बाजे गाजों और पुष्प वर्षा से नैणी देवी की आगवानी की। इस अवसर पर आनंद रावत, जगत बुटोला, हरीश थपलियाल, अरविंद नेगी, उदय सिंह, बीपी भटियाणी और नीरज सौंरियाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed