{"_id":"64aef80f8e2b3c066c09a455","slug":"the-archaeological-department-has-started-the-work-of-gopeshwar-news-c-5-1-drn1032-198934-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गोपीनाथ मंदिर में लकड़ी की कैनोपी लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गोपीनाथ मंदिर में लकड़ी की कैनोपी लगाने का काम शुरू
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग ने गोपीनाथ मंदिर के मुख्य भाग में लकड़ी की कैनोपी लगाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को बारिश के बीच ही मंदिर में कैनोपी लगाने का काम किया गया।
गोपीनाथ मंदिर के परिसर में पत्थर बिछाने और मुख्य भाग में लकड़ी की कैनोपी लगाने का काम चल रहा है। इस कैनोपी से मंदिर भव्य स्वरूप में नजर आता है लेकिन कई सालों से कैनोपी क्षतिग्रस्त पड़ी थी, जिससे बारिश होने पर पानी का रिसाव गर्भगृह में हो रहा था। बुधवार को पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की देखरेख में कैनोपी लगाने का काम शुरू हुआ। पुरातत्व विभाग इसके बाद मंदिर के गुंबद में धंस रहे पत्थरों का सुधारीकरण कार्य भी करेगा।