फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The administration team went to pick up the hunger strike

अनशनकारी को उठाने गई प्रशासन की टीम लौटी बैरंग

Thu, 28 Jan 2021 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
The administration team went to pick up the hunger strike
नंदप्रयाग-घाट मार्ग (19 किमी) के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 55वें दिन भी जारी रहा। 10 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे व्यापार संघ घाट के अध्यक्ष चरण सिंह नेगी का स्वास्थ्य गिरने लगा है। बृहस्पतिवार को चरण सिंह नेगी को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की टीम अनशन स्थल पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध कारण प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

तहसीलदार राकेश देवली टीम ने बताया कि अनशनकारी अपनी मांग पर डटे हुए हैं, जबकि उन्हें स्वास्थ्य लाभ की बहुत जरूरत है। अनशनकारियों की स्वास्थ्य जांच करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट के डा. मनोज शाह ने बताया कि अनशनकारी चरण सिंह का वजन 7 किलो तक कम हो गया है। साथ ही यूरीन में कीटोन और डायबिटीज की शिकायत है। उनका स्वास्थ्य अधिक खराब न हो इसलिए उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देना जरूरी है। भूख हड़ताल पर बैठे प्रधान संगठन के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी और कुंवर राम ने कहा कि जब तक नंदप्रयाग-घाट सड़क के डेढ़ लेन का शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में चरण सिंह, लखपत सिंह, कुंवर राम और हरेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं 19वें दिन भी अन्य आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर डटे हैं। वहीं, ऋषिकेश के रंगमंच कर्मी और टीम पहाड़ी के संयोजक दीपक कंडारी ने टीम के साथ आंदोलनस्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed