फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   THDC employee dies of corona infection

कोरोना संक्रमण से टीएचडीसी के कर्मचारी की मौत

Thu, 08 Oct 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
THDC employee dies of corona infection
टीएचडीसी भागीरथी पुरम के प्लानिंग विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से देहरादून में मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से कर्मचारी की मौत के बाद टीएचडीसी का प्लानिंग कार्यालय एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कर्मचारी शिफ्ट के हिसाब से वर्क फ्रॉम होम करेंगे।
विज्ञापन

प्लानिंग विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी (54) की 30 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। एक अक्तूबर को वे उपचार के लिए देहरादून इंद्रेश अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और उन्हें भर्ती कर दिया गया। 7 अक्तूबर को इंद्रेश अस्पताल में उनकी मौत हो गई। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक वीके बडोनी ने बताया कि प्लानिंग विभाग सैनिटाइजेशन के लिए एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित मृत कर्मचारी के संपर्क में अन्य कोई कर्मचारी नहीं आया है। मृतक मूल रूप से नई टिहरी बालमा गांव के निवासी थे। उनका परिवार देहरादून में रहता है।
विज्ञापन

चमोली जिले में 70 लोग कोरोना पॉजिटिव
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। चमोली जिले में बृहस्पतिवार को 70 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसमें सबसे ज्यादा 50 लोग झिरकोटी गांव के शामिल हैं। जबकि जोशीमठ आर्मी का 1 जवान भी पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णप्रयाग तहसील के झिरकोटी गांव में बृहस्पतिवार को 50 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि बुधवार को इसी गांव में 8 लोग पॉजिटिव मिले थे। कर्णप्रयाग तहसील के अंतर्गत पहली बार इतने कोरोना पॉजिटिव केस मिले। सीएचसी कर्णप्रयाग के डॉ. हरीश थपलियाल ने बताया कि झिरकोटी गांव में 250 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उनमें से अधिकांश लोगों को होम आइसोलेशन में रखा है। ब्यूरो
मां-बेटे सहित पांच कोरोना संक्रमित
श्रीनगर/नई टिहरी/कोटद्वार। श्रीनगर तहसील क्षेत्र में मां-बेटे सहित 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 29 रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए जिसमें एक पॉजिटिव आया।

बृहस्पतिवार को टिहरी जिले को थोड़ी राहत मिली है। जिले में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। वहीं कोटद्वार क्षेत्र में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया है। इनके सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। संवाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed