फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   teri ujyali mukhadi man luchadi.....

तेरी उज्याली मुखड़ी मन लूछदी...

Tue, 17 Nov 2015 05:49 PM IST
गौचर
गौचर Updated Tue, 17 Nov 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर कलाकारों ने गढ़वाली कुमाऊंनी, जौनसारी और कश्मीरी कार्यक्रमों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ज्ञानसू लगी चौमाला रे रांसू नरो बिजुला...., तेरी उज्याली मुखड़ी मन लूछदी...,धानी चुनरियां धीरे धीरे सर से सरकती जाए..., आदि गानों की प्रस्तुति सराहनीय रही।
विज्ञापन


शार्प कला मंच लोल्टी थराली की ओर से कलाकारों ने जय बदरी केदारनाथ और नंदा जागर से कार्यक्रम की शुरुआत की। गायिका किरन और गायक प्रदीप ने नागनाथ कॉलेज की रेनू.., कांसे की कटोरी.., राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. वाईसी नैनवाल के निर्देशन में महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने तेरी पिड़ा कैन नि जाणि, बैठ स्याली मोटर मां, कैंथे खोज्याणि होली और कान्हां की मुरली गानों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अर्जुन नेगी और रमेश सिदोला के संचालन में आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या में अलकनंदा सांस्कृतिक विकास संस्था गौचर के गायक रवीद्र राज, भानुराज, गायिका पूजा रोधियाल ने मेरा द्यूर मोहना.., घुट घुट बाडुली.. गानों की भव्य प्रस्तुति दी। इसके बाद लोक गायिका सरिता बैनोला और नौमी प्रिंस एंड कल्चरल हैरीटेज उत्तरकाशी के कलाकार नवीन कठैत और साथियों ने बांद छौं मि पहाड़ की.., पल्या गौं का मोहना.., बिजूमा प्यारी मैं भली लगदी.., और रांसू  नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


बूमरो बूमरो....पर झूमे छात्र
राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर के छात्रों ने बूमरो बूमरो.., देश भक्ति मां तुझे सलाम.., आईटीआई  कर्णप्रयाग के छात्र कलाकारों ने रानीखेता रामढोला गानों पर देर रात तक समां बांधे रखा। इस एसडीएम विवेक प्रकाश, पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, महाराज लिंगवाल, सुनील पंवार, अजय किशोर, सभासद  अनिल नेगी, ताजवर कनवासी, डॉ. मोहन मिश्रा, विजय प्रसाद डिमरी, सुरेशी  देवी, मनोज नेगी आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानू, शैलेंद्र और विनीत रहे प्रथम
आईटीवीपी फायरिंग रेंज में आयोजित हुई राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के महिला ग्रुप में पानू चौहान ने प्रथम, सुनीता रावत ने द्वितीय और मनीषा बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तकनीकि ग्रुप में शैलेंद्र रौथाण प्रथम, अजय रावत के द्वितीय, अंकित पोखरियाल तृतीय रहे। प्रतियोगिता के नॉन टेक्निकल ग्रुप में विनीत रावत पहले, राजेंद्र सिंह दूसरे और पुष्कर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता संचालन में एसडीएम विवेक प्रकाश, सुनील पुजारी, जयकृत बिष्ट, नवीन टाकुली और आईटीवीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रज्ञा, निधि और  रही अव्वल
भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में स्वच्छ भारत, जूनियर वर्ग में सूखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार और सीनियर वर्ग में उत्तराखंड में पलायन एक समस्या और समाधान विषय पर स्कूली बच्चों ने  विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में केवी की प्रज्ञा नेगी  प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर की मानसी द्वितीय रही। जूनियर वर्ग में  जीजीआईसी की निधि पहले, और जीआईसी गौचर के मनीष नेगी दूसरे स्थान पर रहे।  सीनियर वर्ग में केवी की रूचि भंडारी ने प्रथम और जीजीआईसी की रिया चौधरी  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर श्रीमती गोदांबरी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के सचिव डा. मदन मोहन नवानी ने विभिन्न विद्यालय के  मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।


हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर और गोपेश्वर की टीमें अगले दौर में
फुटबाल के पहले मैच में हरिद्वार ने पौड़ी को 4-3 से हराया। जबकि दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने न्यू टिहरी की टीम को 5-4 से हराया। तीसरे मैच में बागेश्वर ने नैनीताल को 2-1 से पराजित किया। जबकि चौथे मैच में स्पोर्टस स्टेडियम गोपेश्वर की टीम ने उत्तरकाशी की टीम को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed