फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   temporary culverts when the rivers water level rises

नदी का जलस्तर बढ़ने पर बही अस्थायी पुलिया

Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
temporary culverts when the rivers water level rises
ओडर गांव के पास पिंडर नदी में बह चुकी लकड़ी की पुलिया। - फोटो : KARNPRYAG
पिंडर नदी पर ओडर गांव के लोगों ने दो सप्ताह पूर्व लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई थी। सोमवार शाम को अचानक नदी का पानी बढ़ने पर पुलिस बह गई। इस दौरान पुलिया से तीन खच्चर व पांच लोग गुजर रहे थे, जिन्होंने भागकर जान बचाई। लोनिवि की ओर से लगाई ट्रॉली भी बंद पड़ी है। समाचार लिखे जाने तक देवाल बाजार से गांव लौट रहे 40 लोग पुलिया के दूसरे छोर में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

ओडर गांव के पान सिंह व नरेंद्र सिंह ने बताया कि टॉली खराब होने के बाद ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए गांव के पास लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई थी। सोमवार शाम 5.30 बजे तीन खच्चरों के साथ ग्रामीण पुलिया से गुजर रही थी। तभी संतुलन बिगड़ने पर पुलिया तेजी से हिलने लगी। इस पर खच्चरों के साथ चल रहे ग्रामीणों ने भाग कर जान बचाई, लेकिन तभी पुलिया खच्चरों से नदी में बह गई। हालांकि खच्चर थोड़े आगे बहने के बाद तैरकर किनारे आ गए और उनकी जान बच गई। ग्रामीण ने बताया कि देर शाम तक देवाल बाजार से गांवों को लौट रहे 40 ग्रामीण नदी के दूसरे छोर पर फंसे हुए हैं। वे ट्रॉली ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं और सूचना लोनिवि को दे दी है। लोनिवि के ईई मूलचंद गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही शीघ्र ट्रॉली संचालन के लिए ऑपरेटर भेजा जा रहा है। जल्दी ही ट्रॉली ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed