फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tehsil Day issue of forest fires in the shade

तहसील दिवस में भी छाया जंगल की आग का मुद्दा

Tue, 03 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Tue, 03 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

चमोली में आयोजित तहसील दिवस में भी जंगलों की आग का मुद्दा छाया रहा। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जंगल में लग रही आग को स्वयं भी बुझाने का आह्वान किया। कहा गया कि जागरूकता से ही जंगलों में आग की घटनाओं को रोका जा सकता है। तहसील दिवस में 16 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

विज्ञापन


अधिकांश ग्राम प्रधानों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी व सीडीओ को मौके पर जाकर खाद्य गोदामों के निरीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा गया कि जिस भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में अनियमितता पाई गई तो संबंधित का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल ने पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन किरुली-चांतोली सड़क का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्येष्ठ प्रमुख ने मायापुर में पेयजल की समस्या भी उठाई। दिनेश लाल ने गंगा गाय योजना के तहत गाय नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पात्र लाभार्थी को गाय उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, जिला पंचायत सदस्य बाटुला वार्ड देवेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम अनिल कुमार चन्याल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed