फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Team of doctors reached Sarkot on the instructions of CM

Chamoli News: सीएम के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम पहुंची सारकोट

Tue, 26 Nov 2024 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 26 Nov 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Team of doctors reached Sarkot on the instructions of CM
गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद बसुदेव की माता का स्वास्थ्य जांचते चिकित्सक। स्रोत: सूचना विभाग
फोटो
विज्ञापन

बलिदानी बसुदेव की माता का स्वास्थ्य जांचा
डीएम बोले, स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो गांव भेजे जाएंगे विशेषज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सारकोट गांव के बलिदानी बसुदेव की माता के स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना पर सीएम के निर्देश पर डाॅक्टरों की टीम मंगलवार को गांव पहुुंची। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य जांचा। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल से विशेषज्ञों की टीम गांव भेजी जाएगी।

सारकोट गांव के व बंगाल इंजीनियरिंग के हवलदार बसुदेव सिंह (31) 16 अगस्त को लेह में बलिदान हो गए थे। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी नेहा और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। मंगलवार को गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को फोन पर जानकारी दी कि सेना के बलिदानी बसुदेव सिंह की माताजी माहेश्वरी देवी का स्वास्थ्य खराब है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की एक टीम सारकोट गांव भेजी। जहां डॉ. राजेश गैडी व डॉ. ज्योति ने बलिदानी की माता का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को उनकी नियमित निगरानी करने को कहा। गैरसैंण अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अर्जुन रावत ने बताया कि बलिदानी बसुदेव की माता को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। वह करीब दो साल से बीमार हैं। वहीं जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि अगर बलिदानी की माता के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है तो जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सारकोट भेजी जाएगी। बता दें कि सीएम ने सारकोट गांव को सीएम आदर्श गांव बनाने की घोषणा की है और इसको लेकर डीएम भी लगातार गांव का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed