{"_id":"57278b1f4f1c1b93605cd1cb","slug":"teacher-competence-responsibility-to-give-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षक अपनी क्षमता, जिम्मेदारी से दें शिक्षा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षक अपनी क्षमता, जिम्मेदारी से दें शिक्षा’
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Mon, 02 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को ब्लॉक सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का स्तर तभी सुधर सकता है जब शिक्षकों को केवल पढ़ाई का कार्य मिले। इसके लिए शिक्षक भी अपनी जिम्मेदारी, क्षमता और कर्तव्य परायणता से कार्य करें।
विज्ञापन
गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि जब तक शिक्षक अपने विद्यालयों के समीप नहीं रुकेंगे तब तक शिक्षा का स्तर नहीं सुधर सकता है। कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने के कारण पलायन हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षक अपनी पूरी क्षमता व जिम्मेदारी और कर्तव्य परायणता नहीं समझेगा, बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पायेगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल, ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख बख्तावर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यदुवीर सिंह बिष्ट, जिलामंत्री दिगंबर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मुकेश नेगी, घनश्याम तिवारी, शंभू प्रसाद, नारायण सिंह रावत, दलीप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र गड़िया ने किया।
विज्ञापन