फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Teacher awarded the teacher of the year

टीचर ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए शिक्षक

Sat, 05 Sep 2020 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Teacher awarded the teacher of the year
शिक्षक दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित चार प्रोफेसरों को टीचर ऑफ द ईयर 2020 से सम्मानित किया गया। दिव्य हिमगिरी विवि देहरादून और श्रीदेव सुमन विवि टिहरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गोपेश्वर महाविद्यालय परिसर के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता, इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. एसएस रावत, वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा राठौर और राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेंद्र राणा को भी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष पद पर कार्यरत डॉ. विनय देवलाल को राज्य स्तर पर टीचर ऑफ द ईयर 2020 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिव्य हिमगिरी, एमएचआरडी केंद्र सरकार, उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद, वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग, उत्तराखंड तकनीकी विवि ने ऑनलाइन विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिया। दिव्य हिमगिरी आयोजन समिति के सचिव कुंवरराज अस्थाना ने बताया कि डा. विनय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें नवाचार दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed