फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Taxi fell into ditch near Adibadri, driver died

Chamoli News: आदिबदरी के पास खाई में गिरी टैक्सी, चालक की मौत

Sun, 03 Sep 2023 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 Sep 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Taxi fell into ditch near Adibadri, driver died
आदिबदरी। गैरसैंण से कर्णप्रयाग आ रही एक टैक्सी कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर आदिबदरी से पांच किमी आगे गदेरे के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

आदिबदरी पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मी आनंद शाह ने बताया कि रविवार शाम सात बजे एक टैक्सी गैरसैंण से कर्णप्रयाग आ रही थी कि रंडोली गदेरे के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खाई से चालक धारगेड़ (गैरसैंण) निवासी बीरेंद्र सिंह (47) पुत्र गोविंद सिंह को वाहन से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि चालक सवारी लेने के लिए कर्णप्रयाग आ रहा था। खाई में गिरने से वाहन के परखच्चे उड़ गए। एसडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और अन्य लोगों की खोज की लेकिन घटनास्थल पर अन्य कोई नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed