फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Talks with agitators government failed, agitation continues

आंदोलनकारियों की सरकार से वार्ता रही विफल, आंदोलन जारी

Fri, 25 Dec 2020 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Talks with agitators government failed, agitation continues
नंदप्रयाग-घाट (19 किमी) सड़क डेढ़ लेन तक चौड़ीकरण करने की मांग को लेकर थराली विधायक मुन्नी देवी शाह के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने देहरादून में जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत से भेंट की। मंत्री ने सड़क के खतरनाक जगहों पर चौड़ीकरण और डामरीकरण व 14 जनवरी को उनकी भेंट सीएम से करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी मांग पर अड़े रहे। सरकार से आंदोलनकारियों की वार्ता विफल रही। वहीं धरनास्थल से आंदोलनकारियों ने एडीएम को भी बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

वहीं मांग को लेकर लोगों का क्रमिक धरना शुक्रवार को 21वें दिन भी जारी रहा। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए धरनास्थल पर पहुंचे, लेकिन आंदोलनकारियों ने सड़क के डेढ़ लेन निर्माण के शासनादेश होने के बाद ही आंदोलन स्थगित करने का एलान किया। इसके बाद एडीएम धरनास्थल से लौट गए। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, अवतार सिंह भंडारी, राय सिंह नेगी, कलम सिंह बिष्ट, भरत सिंह रावत, जयबीर सिंह फर्स्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed