{"_id":"662522a84cfe6139d60e4311","slug":"symbolic-war-will-take-place-in-adibadri-on-13th-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-105181-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आदिबदरी में नौठा कौथिग 11 से, 13 को होगा प्रतीकात्मक युद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आदिबदरी में नौठा कौथिग 11 से, 13 को होगा प्रतीकात्मक युद्ध
Sun, 21 Apr 2024 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले के आयोजन को लेकर हुई तैयारी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। जनपद चमोली का ऐतिहासिक मेला नौठा कौथिग मेला 11 मई से शुरू होगा जो तीन दिन चलेगा। जबकि 13 को लाठी-डंडों से प्रतीकात्मक युद्ध होगा जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रविवार को गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में हुई बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने कहा कि इस बार लोक सभा के चुनाव के कारण समय पर बैठक नहीं हो पाई। अब कम समय में मेले को सफल बनाने की चुनौती है। बैठक में मेले के आयोजन के लिए महासचिव हिमेंद्र कुंवर ने धन अभाव का मुद्दा उठाया। बाद में सर्वसम्मति से तय हुआ कि जनता व मेले के पदाधिकारियों के सहयोग से मेले का आयोजन करेंगे। पहले दिन संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जबकि दिन में स्कूल बच्चों और महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में पंडाल निर्माण, शांति व स्वच्छता व्यवस्था आदि पर चर्चा हुई। समापन के दिन 13 मई को लाठी-डंडों से प्रतीकात्मक युद्ध होगा। बैठक में मेला कमेटी के उपाध्यक्ष पुष्कर रावत, गंगा सिंह, कोषाध्यक्ष बलवंत भंडारी, विनोद नेगी, यशवंत भंडारी, गैंणा रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष पंकज सती आदि मौजूद रहे।