फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Symbolic arrest given for permanent capital, original residence, land law

Chamoli News: स्थायी राजधानी, मूल निवास, भू-कानून के लिए दी सांकेतिक गिरफ्तारी

Wed, 02 Oct 2024 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Oct 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Symbolic arrest given for permanent capital, original residence, land law
फोटो
विज्ञापन

रामलीला मैदान में 41 शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी गई श्रद्धांजलि
तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। राज्य आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 41 शहीद आंदोलनकारियों को रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शहीदों की आत्मा की शांति के लिए पितृ विसर्जन के दिन तर्पण कार्यक्रम किया गया। श्रद्धांजलि के बाद गैरसैंण स्थायी राजधानी, मूल निवास एवं भू-कानून की मांग को लेकर संघर्ष समिति के नारायण सिंह, रमेश कृषक, महेंद्र पाल सहित 15 सदस्यों ने तहसील में पुलिस के समक्ष सांकेतिक गिरफ्तारी दी।

बुधवार को स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। नैनीताल के पूर्व सांसद व उत्तराखंड बार संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने सबसे पहले वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण किया फिर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री व उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद संघर्ष समिति व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह भंडारी (केंद्रीय संयोजक, उत्तराखंड साझा मंच) व महेंद्र पाल (पूर्व सांसद नैनीताल) के संयुक्त नेतृत्व में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने, स्थायी राजधानी गैरसैंण और सशक्त भू-कानून एवं मूल निवास की मांग को लेकर तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। इसके बाद मांगों को लेकर (10-15) कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत रामलीला मैदान गैरसैंण में तहसील प्रशासन व पुलिस के समक्ष सांकेतिक गिरफ्तारी दी। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस मौके पर नगर कांग्रेस व व्यापार संघ गैरसैंण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दानसिंह नेगी, कुंवर सिंह बिष्ट, यूकेडी के चमोली जिलाध्यक्ष आशीष नेगी, यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री रणजीत सिंह शाह, चौखुटिया के भुवन कठैत, दीवान सिंह बिष्ट, दयाल सिंह पुंडीर और चंदर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed