फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Swami Vivekananda Youth Award to three villages of Chamoli

चमोली के तीन गांवों को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड

Wed, 08 Dec 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda Youth Award to three villages of Chamoli
स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड (वर्ष 2020-21) के तहत चमोली जिले के युवक मंगल दल गैंथी और महिला मंगल दल सेनू दोनों प्रथम स्थान पर रहे। जबकि इसी वर्ष 2021-22 में महिला मंगल दल में चमोली का गांव आला जोखना दूसरे नंबर पर आया है।
विज्ञापन

बुधवार को देहरादून में न्यू शाला परिसर रायपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड के तहत चेक वितरित किए। पिछले साल के विजेताओं को भी इसी कार्यक्रम में चेक दिए गए। पिछले साल के विजेताओं में युवक मंगल दल गैंथी और महिला मंगल दल सेनू दोनों ब्लाक कर्णप्रयाग को प्रथम पुरस्कार दिए गए, जिसमें दोनों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि दी गई। जबकि इस साल के अवार्ड में महिला मंगल दल आला जोखना ब्लाक घाट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्हें 50 हजार रुपये की धनराशि दी गई। सरकार हर साल राज्य स्तर पर यह पुरस्कार देती है। जिसमें एक साल के अंतर्गत खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रौढ़ शिक्षा, श्रमदान, सभी तरह की पेंशन सहित 20 सूत्री कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के आधार पर गांव का चयन ब्लॉक स्तर से जिला स्तर पर होता है। जिला स्तर से चयनित महिला और युवक मंगल दल राज्य स्तर पर भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed