फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Survey of Masaun-Devkhal road started from the old place itself.

Chamoli News: पुरानी जगह से ही मासौं-देवखाल सड़क का सर्वे शुरू

Sun, 10 Mar 2024 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 10 Mar 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Survey of Masaun-Devkhal road started from the old place itself.
फोटो
विज्ञापन

सर्वे और भूगर्भीय रिपोर्ट में सब सही रहा तो यहीं से होगा निर्माण
मासौं-दादड़-देवखाल सड़क निर्माण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। काफी जद्दोजहद के बाद छह किमी मासौं-दादड़-देवखाल सड़क का निर्माण पुराने सर्वे पर ही बनाने पर सहमति बनी है। रविवार को लोनिवि ने ग्रामीणों के साथ यहां सर्वे शुरू कर दिया है। यदि सर्वे और भूगर्भीय रिपोर्ट में सबकुछ सही रहता है तो इसी क्षेत्र से सड़क कटिंग शुरू कर दी जाएगी।
मासौं-दादड़-देवखाल सड़क निर्माण को लेकर पिछले कुछ दिनों से गहमागहमी की स्थिति बनी हुई थी। ग्रामीणों का कहना था कि लोनिवि ने जिस जगह सर्वे किया और पेड़ों का कटान किया वहां के बजाय सड़क कटिंग दूसरी जगह कर दी गई। इसके विरोध में छह मार्च को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन भी किया था। शनिवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी चर्चा के बाद लोनिवि ने पुरानी सर्वे वाली जगह से सड़क बनाने पर सहमति जताते हुए इसका फिर से सर्वे करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा यदि सर्वे और भूगर्भीय रिपोर्ट में यह जगह सही नहीं बैठती है तो इसके लिए मासौं गांव से होते हुए सड़क बनाने का भी विकल्प रखा जाए। अब रविवार से इसका सर्वे शुरू हो गया है। इस मौके पर देवर कंडेरी की प्रधान बबीता देवी, संतोष सेमवाल, चंडी प्रसाद, राजेश लाल, भारत भूषण, जसपाल सिंह सहित गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



कोट
सड़क पर ग्रामीणों के साथ सर्वे के लिए सहमति बनी है। हमारी कोशिश है कि पुराने सर्वे वाली जगह से ही सड़क का निर्माण किया जाए। मासौं गांव से भी सड़क बनाने का विकल्प रखा गया है। इस बारे में मासौं के ग्रामीणों से बात की जा रही है। - राजवीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि गोपेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed