फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Surenda won the tournament title

सुरेंडा एकादश ने जीता टूर्नामेंट का खिताब

Tue, 22 Dec 2020 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Surenda  won the tournament title
पीपलकोटी के मठ-झड़ेता गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्राफी भेंट करतीं ब्लॉक प्रम? - फोटो : GOPESHWAR
तेंदुली टाइगर्स चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सुरेंडा एकादश की टीम ने जीता। दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी और बंड संगठन अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने विजेता टीम को 15000 रुपये और उपविजेता रही तेंदुली टाइगर्स की टीम को 7000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

मठ-झड़ेता गांव के खेल मैदान में एक माह तक चले क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुरेंडा एकादश और तेंदुली टाइगर्स के बीच खेला गया। सुरेंडा एकादश ने टॉस जीतकर 18 ओवर में सात विकेट खोकर 128 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी तेंदुली टाइगर्स की टीम मात्र 109 रनों पर ही सिमट गई। टूर्नामेंट में नमन शाह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और पन्ना सिंह सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक चुने गए। इस मौके पर बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, महामंत्री हरि दर्शन सिंह रावत, विजय प्रसाद मलासी, हरीश पुरोहित, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हटवाल, पूर्व जिपं सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, प्रभाकर भट्ट, पाल सिंह नेगी, अनसूया नेगी, राहुल राणा, कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed