{"_id":"64ec8907dd687f58b70f887a","slug":"supply-stalled-due-to-damage-to-drinking-water-line-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-1906-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप
Mon, 28 Aug 2023 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 28 Aug 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। पोखरी पेयजल पुनर्गठन योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ऐसे में लोग आसपास के प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर ला रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान के अवर अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द लाइन ठीक कराने की मांग की।
पोखरी और आसपास के क्षेत्रों में पुनर्गठन योजना की लाइन से पेयजल आपूर्ति होती है। लाइन डांडा और बगथल के बीच क्षतिग्रस्त पड़ी है। स्थानीय निवासी कुंवर सिंह चौधरी, कुंवर सिंह खत्री, महिंद्र पंत, मंगल सिंह, हर्षवर्धन चौहान आदि का कहना है कि पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोग पानी के लिए परेशान हैं। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा ने बताया कि पोखरी पुनर्गठन योजना की लाइन काफी लंबी है। लाइन क्षतिग्रस्त कहां पर हुई है इसका पता लगाने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। संवाद