{"_id":"68399e18a4115102500f685c","slug":"supply-of-contaminated-water-in-the-university-residential-colony-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-115209-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विद्यापीठ आवासीय बस्ती में दूषित पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विद्यापीठ आवासीय बस्ती में दूषित पानी की आपूर्ति
Fri, 30 May 2025 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 30 May 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत डिम्मर के विद्यापीठ आवासीय बस्ती में दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों ने शासन-प्रशासन से योजना पर फिल्टर लगाने, पेयजल टैंको की सफाई करने और विद्यापीठ आवासीय बस्ती को सिमली की पंपिंग योजना से जोड़ने की मांग की।
स्थानीय हर्षवर्धन डिमरी, महेश चंद्र, रविंद्र खंडूड़ी, जयदीप गैैरोला आदि ने बताया कि विद्यापीठ आवासीय बस्ती टटासू तोक के लिए टटासू गदेरे से पेयजल आपूर्ति की जाती है लेकिन विगत दिनों आई बारिश से मलबा और मिट्टी आने से नलों में दूषित पानी आ रहा है। पांच साल से विभागीय अधिकारियों से फिल्टर लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन मांग पर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष बर्त्वाल ने बताया कि पेयजल स्रोत पर फिल्टर लगाने के लिए आपदा मद में लगभग दो लाख रुपये का आगणन बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं सिमली में निर्मित पंपिंग योजना का टैंक बनने के बाद आवासीय बस्ती को भी योजना से जोड़ दिया जाएगा। संवाद
शिविर में 124 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
कर्णप्रयाग। विकासखंड के नौटी में हंस फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 124 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही कई मरीजों को ऑपरेशन के लिए सतपुली अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुनगांव के निवर्तमान प्रधान रेवत सिंह नेगी ने बताया कि शिविर में नंदासैंण, बैनोली, मालई, नौटी, पुड़ियाणी आदि गांवों से ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं। इस मौके पर डॉ. राकेश रावत, डॉ. हिमांशु भट्ट , दीपक गुसाईं, सुमित दया, तपन सिंह, प्रवीण कुमार विनय बैंजवाल आदि मौजूद रहे संवाद