{"_id":"fffac2a8ec103d42978342d23f0c801d","slug":"sunil-sanjna-run-fast-in-1500-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में सुनील-संजना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में सुनील-संजना प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमली में आयोजित ब्लाक स्तरीय राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई लंबी कूद में योगेश-प्रिया प्रथम और विक्रम-अर्चना द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में सुनील-संजना प्रथम और जतिन-सलोनी द्वितीय रहे।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य चिल्ड्रन एकेडमी के परिसर में चल रही प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन प्रमुख राधा देवी ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने के लिए इन खेलों में प्रतिस्पर्धात्मक बनाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रमुख ने युवा कल्याण विभाग से ग्राम और न्याय स्तर पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित करने की अपील की। प्रधानाचार्य एसएल आर्य ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और चिल्ड्रन एकेडमी की प्रधानाचार्य सीता गोदियाल ने 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़, खोखो, कबड्डी, बैडमिंटन डबल और सिंगल, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया। संचालन सीपी गोदियाल ने किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत, सहायक खंड विकास अधिकारी आरएस बर्त्वाल, मुनाल गोदियाल, बीएन डिमरी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी और प्रकाश देवरियाल आदि मौजूद थे।