फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Suhani gets gold, Mehak gets silver in Gulmarg

गुलमर्ग में सुहानी को गोल्ड, महक को मिला सिल्वर

Tue, 09 Feb 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Suhani gets gold, Mehak gets silver in Gulmarg
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे नेशनल विंटर गेम्स में उत्तराखंड की टीम ने दो मेडल जीत लिए हैं। मंगलवार को अल्पाइन स्की कैटेगिरी में उत्तराखंड की सुहानी ठाकुर ने गोल्ड और महक कवांण ने सिल्वर मेडल जीता है। प्रदेश को दो मेडल मिलने पर स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन

मंगलवार को जूनियर वर्ग में सुहानी ठाकुर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं जूनियर वर्ग में ही महक कवांण ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश को दूसरा पदक दिलाया। प्रदेश की 22 सदस्यीय टीम गुलमर्ग में चल रहे शीतकालीन खेलों में प्रतिभाग कर रही है। उत्तराखंड स्की टीम के मुख्य कोच दिनेश भट्ट ने बताया की मौसम खराब होने के बावजूद हमारी महिला एथलीट ने दो मेडल जीते हैं। महक कवांण ने पिछले साल औली में आयोजित शीतकालीन खेलों में भी मेडल जीता था। स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव प्रवीण शर्मा नें उत्तराखंड को नेशनल विंटर गेम्स में मिली दोहरी सफलता पर कोच, टीम मैनेजर सहित सभी स्कीयरों को शुभकामना दी हैं। गुलमर्ग गए उत्तराखंड टीम के मैनेजर रविंद्र कंडारी ने बताया कि बुधवार को भी पदक जीतने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed