फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Studies were being conducted in a rented building for 13 years, now you will get your own building.

Chamoli News: 13 साल से किराए के भवन पर हो रही थी पढ़ाई, अब मिलेगा अपना भवन

Fri, 12 Jan 2024 03:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 12 Jan 2024 03:39 PM IST
विज्ञापन
Studies were being conducted in a rented building for 13 years, now you will get your own building.
केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के नए भवन में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। वर्ष 2010 में स्थापित हुए केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर को इस साल अपना नया भवन मिल जाएगा। पिछले 13 साल से केंद्रीय विद्यालय पुराने सरकारी भवनों पर संचालित हो रहा है। गोपेश्वर बाईपास पर 60 नाली भूमि पर केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। इस साल नया शैक्षणिक सत्र इन्हीं भवनों पर शुरू होगा।
वर्ष 2010 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पुराने टिन शेड पर केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर का संचालन शुरू हुआ था। उस समय यहां 30 छात्र-छात्राएं थे। वर्ष 2016 में विद्यालय का संचालन पटियालधार में जिला अस्पताल के पुराने भवनों पर शुरू किया गया। यहां पहली से बारहवीं कक्षा तक लगभग 350 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अब अस्पताल के भवनों पर कक्षाओं के संचालन के साथ ही प्रयोगशालाओं के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए वर्ष 2018 में जिला प्रशासन की ओर से शासन को केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए वित्तीय स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया। इस पर वर्ष 2022 में शासन से 26 करोड़ की स्वीकृति मिली और निर्माण शुरू हो गया। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य पराग ने बताया कि इस वर्ष के फरवरी माह तक विद्यालय का संचालन नए भवनों पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट
पीजी कॉलेज में निर्मित हुआ ऑडिटोरियम भवन

गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसी वर्ष मार्च माह में ऑडिटोरियम का संचालन भी शुरू हो जाएगा। यह गोपेश्वर का पहला ऑडिटोरियम है। इसमें करीब 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। गोपेश्वर में ऑडिटोरियम न होने से बड़े कार्यक्रमों जैसे सीएम की सभा, अन्य कोई जनसभा के आयोजन में दिक्कतें आतीं थी। अब ऑडिटोरियम की दिक्कत इस साल से दूर हो जाएगी। प्राचार्य कुलदीप सिंह नेगी ने बताया कि नए वर्ष के मार्च माह तक ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed