{"_id":"68b2d8ee4a4f8695c80c1337","slug":"students-were-given-information-about-traffic-rules-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114468-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी
Sat, 30 Aug 2025 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 30 Aug 2025 04:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। यातायात पुलिस की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज घिंघराण गोपेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम बताए गए। यातायात उपनिरीक्षक योगेश सक्सेना ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षक कवच हैं। इनका प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। तेज रफ्तार, स्टंटबाजी, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। कहा कि पैदल यात्री, बच्चे, बुजुर्ग लोगों को सड़क पार करते समय उन्हें प्राथमिकता दें। इस दौरान पर हेड कांस्टेबल आशुतोष नौडियाल, कॉलेज प्रबंधक, अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद