फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students took out awareness rally to stop forest fire

वनाग्नि रोकने के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Tue, 08 Feb 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Students took out awareness rally to stop forest fire
पोखरी में वनाग्नि जागरुकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं। - फोटो : GOPESHWAR
राजकीय जूनियर हाईस्कूल जौरासी के छात्र-छात्राओं ने केदारनाथ वन प्रभाग के सहयोग से वनाग्नि रोकने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से वनों को आग से बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

केदारनाथ वन प्रभाग की नागनाथ रेंज की ओर से राजकीय जूनियर हाईस्कूल जौरासी में वन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वनों का मानव जीवन में महत्व बताते हुए वनों को आग से बचाने की अपील की गई। कहा कि धरती को हरा भरा बनाए रखने के लिए वनों का रहना जरूरी है। अगर एक बार जंगल में आग लग जाती है तो हजारों पेड़ पौधे नष्ट हो जाते हैं और जीव जंतु मर जाते हैं। आग लगने से पानी का भी संकट खड़ा हो जाता है। गोष्ठी के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जौरासी से किमोठा बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर वन दरोगा संपत रावत, प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र नौटियाल, आकाशदीप नेगी, डा. बृजेंद्र कठैत, गोपाल जयसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed