फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students started fast unto death in Tehsil regarding their demands

Chamoli News: मांगों को लेकर तहसील में छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन

Fri, 04 Oct 2024 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 04 Oct 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Students started fast unto death in Tehsil regarding their demands
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। महाविद्यालय पोखरी में पीजी स्तर के सभी विषयों की स्वीकृति देने समेत कई मांगों को लेकर दो छात्रों ने तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी होने पर ही वे अनशन खत्म करेंगे।

आमरण अनशन पर बैठे मोहित और साहिल ने प्राचार्य सहित स्नातक स्तर पर रिक्त प्राध्यापकों के पदों पर नियुक्ति करने, कॉलेज के पैदल रास्ते पर सीसी मार्ग बनाने आदि की मांग की। कहा कि कई बार आंदोलन किया, उच्च शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अनशन के लिए बाध्य हैं। कहा कि जब तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती तब तक अनशन जारी रहेगा। वहीं एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि छात्रों की मांगों के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। छात्रों के समर्थन में विवि प्रतिनिधि अंकित चौधरी, पूर्व विवि प्रतिनिधि प्रवेश भंडारी, छात्र संघ अध्यक्ष सचिन नेगी, आकाश चमोला, मोहित नेगी, सौरभ रमोला, लक्ष्मी, आंचल भंडारी, सृष्टि और प्रशांत टम्टा आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed