फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students anger erupted when exam results are not announced

परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा

Mon, 19 Oct 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Students anger erupted when exam results are not announced
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर के गेट पर कुलपति का पुतला फूंकते छात्र-छात्राएं। - फोटो : GOPESHWAR
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर के बीएड छात्र-छात्राओं ने प्रवक्ता पदों की भर्ती के आवेदन से पहले परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर विवि के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य का भी घेराव किया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक महाविद्यालय परिसर से लेकर गेट तक प्रदर्शन करने के बाद कुलपति ने फोन पर छात्रों को शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया, तब जाकर वे शांत हुए। मंगलवार को बीएड के छात्र-छात्राओं ने कालेज गेट पर नारेबाजी करते हुए कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों का कहना है कि उनका बीएड सत्र जून-जुलाई में पूरा हो गया, लेकिन कोरोना के चलते परीक्षा देर से हुई, जबकि प्रयोगात्मक परीक्षा अभी तक नहीं हुई हैं। प्रवक्ता पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि एक नवंबर है। इसमें बीएड अंतिम वर्ष की अंकतालिका भी अपलोड करनी पड़ रही है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष पवनेश रावत, संदीप सिंह, अभिषेक, कमल, अमित मिश्रा, विनोद, वंदना, किरन, सुमन, आरती, योगी, सुभाष, शरद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed