फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Student got corona infected in Rainka Pazinyakhal

राइंका पज्याणाखाल में छात्र निकला कोरोना संक्रमित

Wed, 09 Dec 2020 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Student got corona infected in Rainka Pazinyakhal
राइंका पज्याणाखाल में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने पर विद्यालय को शुक्रवार तक बंद कर दिया गया है। संक्रमित छात्र को 10 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। छात्र को घर में ही दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सीएचसी गैरसैंण के डॉ. राजेश गैड़ी ने कहा कि बुधवार को कॉलेज में रैपिड टेस्ट के दौरान एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला। छात्र को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 10 दिन के बाद उसका पुन: परीक्षण किया जाएगा। बीईओ एमएस नेगी ने कहा कि राइंका पज्याणाखाल के कक्षों और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। इसको देखते हुए शुक्रवार तक स्कूल बंद कर दिया गया है। इस दौरान फार्मेसिस्ट कमलेश नौटियाल, कविता नेगी, संतोष, मोहित, विमला आर्य और हरीश मौजूद थे।
विज्ञापन

टिहरी के बुजुर्ग की श्रीकोट में मौत
श्रीनगर। कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित टिहरी जिले के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह संक्रमण के कारण हृदय एवं फेफड़ों का काम करना बंद बताया है। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि 3 दिसंबर को टिहरी जिले के कांडीखाल क्षेत्र से 68 वर्षीय बुजुर्ग को बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया। बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत, कफ, सीने व बदन दर्द की शिकायत थी। रेपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। तबियत बिगड़ने पर 8 दिसंबर को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया जहां रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
श्रीनगर। बुधवार को क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 17 मामले आए। वहीं, शहर में तीन दिन पूर्व मृत 80 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिटी रिस्पांस टीम के डा. अनिल बिष्ट ने बताया कि टिहरी जिले की एक शिक्षिका, एनआईटी के एक कर्मचारी, बेस अस्पताल में भर्ती एक मरीज के दो तीमारदारों सहित 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इधर, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बुधवार को बेस अस्पताल में 19 रेपिड टेस्ट किए गए, जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
चमोली में 33 और कोटद्वार में 7 पॉजिटिव
गोपेश्वर/कोटद्वार। चमोली जिले में बुधवार को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जोशीमठ से 10, कर्णप्रयाग से 7, गौचर से 4, सिमली व पोखरी से 2-2, थराली, हरमनी, घाट, गैरसैंण, पूर्णा, बिरही व गोपेश्वर से 1-1 और नेपाल का 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं कोटद्वार में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट और संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। ब्यूरो/संवाद

टिहरी : दो कर्मी संक्रमित, लोनिवि ऑफिस दो दिन बंद
नई टिहरी। बुधवार को टिहरी जिले में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ईई केएस नेगी ने बताया कि लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय बौराड़ी में दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर कार्यालय को सैनिटाइज कर दो दिनों के लिए बंद किया गया है। अब शुक्रवार को कार्यालय नियमित समय पर खुलेगा। एडीएम एडीएम एससी द्विवेदी ने बताया कि सी ब्लाक टाइप-3 कालोनी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed