{"_id":"d9e10d18555d19c2921399535dc101c9","slug":"student-faint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी में दो छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी में दो छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 28 Jan 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज में दो छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर गईं। छात्राओं को आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डा. मनोज मिश्रा ने बताया कि छात्राओं की हालत अब सामान्य है, उन्हें जल्द घर भेज दिया जाएगा।
मध्यांतर के दौरान अचानक दो छात्राओं को कंपकंपी हुई और बेहोश होकर गिर पड़ीं। 11वीं कक्षा की छात्रा सुष्मिता के दादा बीपी रतूड़ी और शिवानी के ताऊ राजेंद्र कंडारी ने बताया कि छात्राएं 26 जनवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर से लौंटी थी, जिसके बाद बुधवार को यह हुआ।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता बिजल्वाण ने बताया कि छात्राओं को शीघ्र सीएचसी में भर्ती कर दिया गया था। जीजीआईसी के पीटीए अध्यक्ष आलम सिंह पंवार और प्रबंध समिति के अध्यक्ष महिपाल सोनियाल ने कहा कि जब सीएचसी में छात्राओं को भर्ती किया गया तो यहां सिरिंज तक उपलब्ध नहीं हो पाई।
आए दिन रोगियों को दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विद्यालय के अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष आलम सिंह पंवार और प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष महिपाल सोनियाल ने बताया कि बुधवार को विद्यालय में बैठक हुई थी।