फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   student facing problem

ऑनलाइन फॉर्म भरने आना पड़ता है कई किमी दूर

Sun, 22 Nov 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 22 Nov 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन

इस वर्ष से स्नातक स्तर पर सीबीसीएस सिस्टम आने पर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फार्म भरना पड़ रहा है जिसके लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। जहां इंटरनेट कनेक्शन है वहां सिग्नल न आने से कनेक्ट भी नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में छात्र-छात्राओं के पसीने छूट रहे हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम आने से छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरना पड़ रहा है। महाविद्यालय में दूरदराज के गांव से छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के लिए आते हैं।
विज्ञापन


गांवों में इंटरनेट की सुविधा न होने से नौटी, नारायणबगड़, कनखुल, देवलकोट आदि दूरदराज के छात्र-छात्राओं को कई किलोमीटर कर्णप्रयाग आकर परीक्षा फार्म भरना पड़ रहा है। कई बार इंटरनेट खराब होने के कारण उन्हें बैरंग घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि परीक्षा फार्म महाविद्यालय में ही भरे जाने के लिए प्राचार्य से वार्ता की थी। लेकिन महाविद्यालय में अधिकारियों की कमी होने से परीक्षा फार्म महाविद्यालय में नहीं भरे जा सकते।


रॉबिन, हिंमाशु, प्रीती, रिचा आदि छात्र-छात्राओं का कहना है कि परीक्षा फार्म भरने के लिए उन्हें कई बार इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जबकि पिछले साल तक परीक्षा फार्म महाविद्यालय में ही जमा होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed