फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   strike of student

तहसील में छात्रों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे

Tue, 24 Nov 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 24 Nov 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन

महाविद्यालय तलवाड़ी में शिक्षकों की नियुक्ति, स्नातकोतर विषय में अर्थशास्त्र और भूगोल विषयों की कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने तहसील परिसर में सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


परिषद के जिला संयोजक प्रदीप जोशी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा यदि दो दिसंबर तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि महाविद्यालय में 11 शिक्षकों के पदों में से केवल दो शिक्षक तैनात हैं। ऐसे में यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है।

छात्रों ने एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन देकर जल्द महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की।

धरना प्रदर्शन तथा ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ सचिव किरन चिनवान, विवि प्रतिनिधि सुरेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष रेखा बिष्ट, पूनम, गीता, सुनीता अंजलि, दिनेश सिंह और संदीप विष्ट आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed