{"_id":"cf546091253977885a63df7ec879e022","slug":"strike-for-landing-helicopter-in-stadium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में हेलीकाप्टर उतारने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में हेलीकाप्टर उतारने के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 20 Nov 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हेलीकॉप्टर उतारने के विरोध में उतरे पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र, खिलाड़ियों और व्यापारियों ने स्टेडियम में राज्य सरकार और जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कहा गया कि स्टेडियम में बार-बार हेलीकॉप्टर उतारने से स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित हो रही हैं और यहां लगाई गई हरी घास को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
यहां हुई सभा में पीजी कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, व्यापार सभा अध्यक्ष अंकोला पुरोहित और पूर्व महामंत्री दीपेंद्र नेगी ने कहा गया कि कुछ दिन पूर्व ही खिलाड़ियों और छात्रों ने स्वयं स्टेडियम में मिट्टी का भरान किया।
विज्ञापन
प्रतिदिन यहां हरी घास के लिए पानी की तराई की जा रही है, लेकिन आए दिन यहां मंत्री और विधायकों के हेलीकॉप्टर उतारे जा रहे हैं, जबकि नगर में पुलिस स्टेडियम खाली पड़ा हुआ है।
डीएम विनोद कुमार सुमन का कहना है कि स्टेडियम में हेलीकॉप्टर उतारने से कोई नुकसान नहीं हो रहा है। इस मौके पर महेंद्र सिंह, जगमोहन, मनोज नेगी, दुर्गा प्रसाद और यशवीर सिंह आदि मौजूद थे।