फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Steps will not stop for the road, movement will intensify

Chamoli News: सड़क के लिए नहीं रुकेंगे कदम, तेज होगा आंदोलन

Mon, 02 Dec 2024 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 02 Dec 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Steps will not stop for the road, movement will intensify
फोटो
विज्ञापन

डुमक गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर 22 से अधिक गांवों के ग्रामीण हुए एकजुट
ढोल-दमाऊं के साथ कलेक्ट्रेट तक निकाली जन आक्रोश रैली
फूंका सरकार का पुतला, विरोध में की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत डुमक गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। 22 से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट हुए और नगर में ढोल-दमाऊं के साथ जन आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद नगर के मुख्य तिराहे पर सरकार का पुतला फूंका। कहा कि अब आश्वासन पर नहीं मानेंगे। आंदोलन उग्र होता जाएगा। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में ग्रामीणों का आमरण अनशन भी जारी रहा।
सैंजी लगा-मैकोट-डुमक-कलगोठ सड़क का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को ज्योतिर्मठ और दशोली ब्लॉक के ग्रामीणों ने गोपीनाथ मंदिर परिसर से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली। नगर के तिराहे पर ग्रामीण एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह से आंदोलनरत हैं लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण की ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके बाद रैली कलेक्ट्रेट परिसर में एक सभा में तब्दील हुई। ज्योतिर्मठ के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा कि डुमक गांव जिले का सबसे दूरस्थ है। ग्रामीण आज भी गांव तक पहुंचने के लिए 20 किमी पैदल दूरी नाप रहे हैं। आक्रोश रैली में डुमक गांव के अलावा कलगोठ, किमाणा, पल्ला जखोला, उर्गम, भर्की, पिलखी, भेंटा, अरोसी, थेंग के साथ ही ज्योतिर्मठ विकास खंड के स्यूंण, बैमरु, मठ झड़ेता, कुजौं-मैकोट, कौंज, बोंला, जैसाल, घिंघराण, देवर खडोरा, नेल-कुड़ाव, रौली, ग्वाड़, सगर आदि गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। इस मौके पर प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप नेगी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की जिलाध्यक्ष विनता कठैत, लक्ष्मण सिंह नेगी, क्षेत्र के प्रधानगण मौजूद रहे। सरपंच संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पंवार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
एक सप्ताह में धनराशि हो जाएगी स्वीकृत

गोपेश्वर। कलेक्ट्रेट परिसर में जन आक्रोश रैली के बीच पहुंचे जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में शासन से सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो जाएगी। जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और गंतव्य को लौटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------------
अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
गैरसैंण। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति सहित अन्य 14 सूत्री मांगों को लेकर रामलीला मैदान में आंदोलन जारी रहा। 20 नवंबर से आंदोलन चल रहा है। बीते 26 नवंबर से अनशन कर रहे सुरेंद्र धीमन की बीते रविवार को तबीयत बिगड़ने पर रात को ही प्रशासन ने अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब सोमवार को रिखोली के मुकेश ढौंडियाल ने आमरण अनशन शुरू किया था। वहीं सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाॅ. अर्जुन रावत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद अनशनकारी को घर भेज दिया गया। व्यापार संघ एवं कांग्रेस नगर कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि लगातार मांगों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सोमवार को रामलीला मैदान में धरना देने वालों में दीवानी राम, गोपाल दत्त पंत, मनवर सिंह, पूर्व प्रधान ग्वाड़ तल्ला, हंसी देवी और भागीरथी देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed