फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Steps of the excise department before the opposition of the people.

लोगों के विरोध के आगे थमे आबकारी विभाग के कदम

Sun, 02 Apr 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sun, 02 Apr 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Steps of the excise department before the opposition of the people.
गैरसैंण में शराब की दुकान को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
राजमार्ग पर संचालित अंग्रेजी शराब की दुकानों की शिफ्टिंग लाइसेंसी ही नहीं बल्कि विभाग के गले की फांस भी बन गई है। स्थिति यह है कि सर्किल की नौ शराब की दुकानों में से सात का शटर दूसरे दिन रविवार को भी नहीं खुल पाया।
विज्ञापन


सबसे अधिक समस्या कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, गौचर और मेहलचौंरी की दुकानों को लेकर है। यहां गांवों में दुकानों को शिफ्ट करने का विरोध लगातार ग्रामीण कर रहे हैं। वहीं थराली और देवाल की दुकानें पूर्ववत की भांति चलती रहेंगी।
विज्ञापन


मेहलचौंरी की दुकान को मैखोली गांव में संचालित करने पर महिलाएं और ग्रामीण एक सप्ताह से आंदोलित हैं। नारायणबगड़ की दुकान को आली गांव में शिफ्ट करने की तैयारी विभाग कर रहा था, लेकिन यहां ग्रामीणों के विरोध के बाद विभाग के कदम ठिठक गए। अभी यहां जगह तलाशी जा रही है। ग्वालदम और गौचर की दुकानें कहां शिफ्ट होंगी यह भी विभाग अभी तय नहीं पाया है। सबसे अधिक दिक्कत कर्णप्रयाग की दुकान को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देवतोली, कपीरी रोड सहित नगर पालिका पार्किंग के पास दुकान संचालित करने के लिए जगह तलाशी जा रही थी लेकिन विरोध के चलते विभाग दुकान को शिफ्ट नहीं किया जा सका। जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद्र का कहना है कि सभी दुकानों को उचित स्थान पर संचालित किया जा सके इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। एक दो दिनों में समस्या हल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed