{"_id":"652285df3a8ed84095067766","slug":"state-level-childrens-science-festival-from-today-240-child-scientists-will-gather-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-2611-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राज्यस्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव आज से, 240 बाल वैज्ञानिक जुटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राज्यस्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव आज से, 240 बाल वैज्ञानिक जुटेंगे
Sun, 08 Oct 2023 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 08 Oct 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर/उत्तरकाशी। 9 अक्तूबर आज से दो दिनों तक गोपेश्वर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में राज्य स्तरीय द्वितीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव शुरू होगा। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और चमोली शिक्षा विभाग की ओर से महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में सीमांत छह जिलों उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमाेली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत के 240 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे।
जीआईसी के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि महोत्सव में पांच प्रतियोगिताएं पोस्टर प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, नाटक और विज्ञान ड्रामा होगा। यह आयोजन यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत के निर्देशन में होगा। समारोह के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर सह समन्वयक जितेंद्र कुमार, विकास नौटियाल, प्रधानाचार्य केबी सिंह, राजेंद्र प्रसाद थपलियाल और नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर उत्तरकाशी से 40 बाल वैज्ञानिकों का दल चमोली रवाना हो गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएन काला ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद