{"_id":"5717ae204f1c1bef378b4646","slug":"state-health-services-in-the-district-hospital-in-chamoli-second","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में चमोली जिला अस्पताल द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में चमोली जिला अस्पताल द्वितीय
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना में चमोली के जिला अस्पताल को दूसरा स्थान मिला है। सीएमएस को केंद्र सरकार की ओर से तीन लाख नकद और प्रशस्तिपत्र मिला है। इस योजना के तहत अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था और सुविधाओं को मानक बनाया गया है।
विज्ञापन
आठ से 17 फरवरी को स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने राज्य के 13 जिलों के जिला अस्पतालों का निरीक्षण किया था, जिसमें अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छता, अस्पताल भवन, फैकल्टी सहित 250 बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. बीके शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना अस्पतालों में सुविधाओं के विकास और साफ-सफाई के लिए बेहतर योजना है। हर चिकित्सा प्रबंधन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी के बावजूद जिला अस्पताल ने पूरे राज्य में दूसरा प्राप्त किया है, जो जिला चिकित्सालय टीम की बड़ी उपलब्धि है। इस योजना में जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार 81.4 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि 74.8 फीसदी अंक चमोली जिला चिकित्सालय को मिले। 73.4 अंक हासिल कर जिला अस्पताल ऊधमसिंहनगर को तीसरा स्थान मिला।