फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   State agitators demanded increase in pension

Chamoli News: राज्य आंदोलनकारियों ने की पेंशन बढ़ाने की मांग

Wed, 24 Jul 2024 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 24 Jul 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
State agitators demanded increase in pension
गोपेश्वर। राज्य आंदोलनकारियों ने पेंशन बढ़ाने, क्षैतिज आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्हें मिलने वाली पेंशन कम है इसलिए उन्हें जीवन यापन के लिए सम्मानजनक पेंशन दी जाए। आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तुरंत लागू करने, जिला स्तर पर होने वाले राजकीय समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह राज्य आंदोलनकारियों को भी बुलाकर सम्मानित करने की मांग की। कहा कि पूर्व में राज्य आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर सुविधाएं देने का विधेयक पारित हुआ था जिसे तुरंत लागू किया जाए। गैरसैंण में यूपी सरकार की पशुपालन के लिए लीज की जमीन थी जिसकी लीज 2022-23 में खत्म हो चुकी है। यह जमीन राज्य निर्माण के आंदोलन में शहीदों का स्मारक बनाने के लिए दी जाए। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र रावत, गोविंद सिंह रावत, मंगला कोठियाल, मनीष नेगी, चंद्रकला बिष्ट, सावित्री देवी, उमा देवी, भागवत सिंह और सुधा बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed