{"_id":"6960fd5e91d9c5a64c045591","slug":"start-the-artificial-snow-making-machines-lying-idle-in-auli-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-116627-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: औली में बंद पड़ी कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीनें करें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: औली में बंद पड़ी कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीनें करें शुरू
Fri, 09 Jan 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो
उक्रांद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
कहा, जल्द मशीनें शुरू नहीं हुईं तो जीएमवीएन में करेंगे तालाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उक्रांद ने औली में वर्षों से बंद पड़ी बर्फ बनाने की कृत्रिम मशीनों को जल्द से जल्द चालू करवाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि जल्द औली में इन मशीनों का उपयोग नहीं किया गया तो वे गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।
दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि औली में सरकार ने 2011 में कृत्रिम बर्फ बनाने के लिए एक झील बनाई। 20 स्थायी और चार मोबाइल स्नो गन भी स्थापित की गईं।करीब 6.50 करोड़ की लागत से लगी यह स्नोगन शोपीस पड़ी है। कहा कि औली के अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग स्लोप पर इन मशीनों से आसानी से बर्फ बनाई जा सकती थी लेकिन 2011 में टेस्टिंग के बाद से उनका दोबारा उपयोग नहीं किया गया। इन मशीनों के रख रखाव का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में जीएमवीएन इनके रख रखाव के लिए पर्यटन विभाग से धनराशि भी लेता रहा लेकिन मशीनों को कभी चलाया ही नहीं गया। यदि मशीनें चलती तो औली के स्लोप में कृत्रिम बर्फ होती, जिससे यहां पर कई प्रतियोगिताएं कराई जा सकती थीं और पर्यटन को बढ़ावा मिलता। ज्ञापन सौंपने वालों में दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, युवा महामंत्री धर्मेंद्र फर्स्वाण, सचिन, पुष्पा, अंकित आदि शामिल रहे।