{"_id":"67a75e89c8619abe6301b19a","slug":"sports-club-bhanj-won-the-match-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110679-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्पोर्ट्स क्लब भणज ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्पोर्ट्स क्लब भणज ने जीता मैच
Sat, 08 Feb 2025 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 08 Feb 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। युवक मंगल दल जौरासी भेरिया की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब भणज ने जीत लिया। उन्होंने फाइनल में गुरुदेव क्लब जोरासी की टीम को हराया।
जौरासी भेरिया गांव के चौटाधार में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शनिवार को हुई फाइनल प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक लखपत बुटोला ने किया। भणज की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में गुरुदेव क्लब जौरासी की टीम 121 रन पर ही सिमट गई। विजेता टीम को ट्राॅफी व 25 हजार रुपये नकद दिए गए, जबकि उपविजेता को ट्राॅफी व 13 हजार का पुरस्कार दिया गया। आशीष चौहान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस अवसर पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष रिंकू जयसवाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, दिनेश रडवाल, कांग्रेस युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष मयंक नेगी, संजय जयसवाल और ग्राम प्रधान विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
भव्य रूप से मनाएंगे मेहलचौरी का गोल्डन जुबली समारोह
गैरसैंण। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मेहलचौरी के गोल्डन समारोह की तैयारियों को लेकर पीटीए की बैठक हुई। पीटीए अध्यक्ष रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1976 में स्थापित इंटर काॅलेज आज छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दे रहा है। अब कॉलेज के गोल्डन जुबली समारोह भव्य रूप से मनाएंगे। बैठक में 28 से 30 मार्च तक तीन दिवसीय समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर हितेष बिष्ट, पूर्व जिपंस जगमोहन कठैत, पूर्व दर्जाधारी सुरेश कुमार बिष्ट, डाॅ. अवतार नेगी, केएस कंडारी, बैंक प्रबंध अनिल गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद