फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sparsh Ganga Shikshashree Award to teacher Dhansingh Gharia

शिक्षक धनसिंह घरिया को स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान

Mon, 06 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Sparsh Ganga Shikshashree Award to teacher Dhansingh Gharia
शिक्षक धन सिंह घरिया को मिलेगा स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में तैनात शिक्षक धन सिंह घरिया को स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। हिमालयन एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से शैक्षिक नवाचार एवं क्रियात्मक शोध करने वाले प्रदेश के पांच शिक्षकों को 17 दिसंबर को स्पर्श गंगा दिवस पर यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक धन सिंह घरिया शिक्षा में नवाचार के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते हैं। वर्ष 2006 में अपने विद्यालय की खाली जमीन पर उन्होंने मिश्रित वन तैयार किया। उसके बाद से वह हर साल विभिन्न जगहों पर पौधे लगाते हैं, जिसके चलते उन्हें पेड़ वाले गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा वह हर अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाते हैं। संस्था की ओर से शिक्षकों का चयन करने के लिए गठित समिति ने छात्र-छात्राओं पर किए गए नव अभिनव, शैक्षिक नवाचार एवं क्रियात्मक शोध को आधार बनाकर चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed