{"_id":"6627bbd7c65635ce0907f399","slug":"spark-from-high-tension-line-due-to-storm-fire-in-bhel-store-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-105675-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आंधी से हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, बीएचईएल के स्टोर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आंधी से हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, बीएचईएल के स्टोर में लगी आग
Tue, 23 Apr 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 23 Apr 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
सोनला में बीएचईएल के स्टोर में भड़की आग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
इलेक्ट्रॉनिक सामान जला, फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने बुझाई
समय से नहीं बुझाई जाती आग तो पेट्रोल पंप तक फैल सकती थी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। आंधी से बदरीनाथ हाईवे पर सोनला में हाइटेंशन लाइन से चिंगारी निकली और घास में जा गिरी। घास में लगी आग बीएचईएल (भारत हेवी इलेक्टि्रकल्स लिमिटेड) के स्टोर तक जा पहुंची और इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे कर्णप्रयाग और गोपेश्वर से फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जहां आग लगी है उससे करीब 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित है। समय से आग बुझा दी गई नहीं तो बढ़ा हादसा हो सकता था।
सोनला में पिछले कई सालों से बीएचईएल का इलेक्ट्रिकल सामान का स्टोर है। यह सामान पीपलकोटी में टीएचडीसी की विष्णुप्रयाग-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के लिए सप्लाई होता है। मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे चली आंधी के दौरान स्टोर के ठीक ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से चिंगाई निकली और घास के ढेर में जा गिरी। देखते ही देखते घास में आग लग गई और स्टोर में रखे सामान तक जा पहुंची। आसपास के लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे। तीन वाहनों की मदद से आग बुझाई गई मगर तब तक आधा सामान जल चुका था। वहीं टीएचडीसी के महाप्रबंधक अजय वर्मा ने बताया कि स्टोर में टरबाइन के पार्ट्स व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान रखा गया था। मौके पर अधिकारियों को भेज दिया गया है। इधर, प्रभारी पुलिस अधीक्षक अमित सैनी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।