फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   SP's nose knocks reaching negotiation

वार्ता को पहुंची एसपी से हुई नोकझोंक, नहीं मानीं

Fri, 14 Apr 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Fri, 14 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद करने और ब्लाक को शराब मुक्त बनाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन छठवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने दुकान पर तालाबंदी कर रखी है, जिसे खुलवाने के लिए शुक्रवार को एसपी तृप्ति भट्ट प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने पहुंची।

विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने शराब की दुकान हटाने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कही। करीब पौन घंटे तक चली वार्ता में कई बार आंदोलनकारियों की एसपी से तीखी नोक-झोंक भी हुई, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। इसके बाद उन्होंने बाजार में जुलूस प्रदर्शन किया। कहा कि देवाल को शराब मुक्त बनाने के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से एसपी तृप्ति भट्ट देवाल पहुंची। उन्होंने कहा कि नियमानुसार यहां अंग्रेजी शराब की दुकान खुली है, जिसे बंद करने या हटाने के लिए शासन ही निर्णय ले सकता है। यदि प्रदर्शनकारियों ने कानून को अपने हाथों में लिया तो कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रदर्शनकारी भड़क गए और शराब की दुकान हटाने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, जिला सहकारी बैंक के निदेशक महावीर बिष्ट और आलम सिंह के साथ एसपी की तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ब्लाक मुख्यालय पर बिना मकान मालिक की सहमति और अनुबंध के आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब रखी है, लिहाजा विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ साथ दुकान सील करनी चाहिए।


वार्ता के बाद भी महिलाएं नहीं मानीं तो पौन घंटे बाद एसपी लौट गई। इसके बाद आंदोलनकारियों ने मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीरा देवी पांगती, उपाध्यक्ष हिमांती बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमला राणा, सचिव कलावती परिहार, महावीर बिष्ट, दर्शन दानू, आलम सिंह, केडी मिश्रा, चंद्र मोहन मिश्रा, भगवती मिश्रा, कुंदन भंडारी, पुष्कर बिष्ट, प्रताप बिष्ट, प्रदीप राणा, बसंती बिष्ट, हेम मिश्रा, कुसमा देवी, चंपा, सुनीता, लक्ष्मी, साबुली सहित ल्वाणी, ताजपुर, सवाड़, पदमल्ला, तलौर, कांडे, सेलखोला, इच्छोली, हाटकल्याणी, कैल और पूर्णा आदि गांवों के लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed