फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   SP expressed dissatisfaction in inspection of records

अभिलेखों के निरीक्षण में एसपी ने जताई असंतुष्टि

Sat, 12 Mar 2022 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
SP expressed dissatisfaction in inspection of records
एसपी श्वेता चौबे ने शनिवार को कोतवाली जोशीमठ का वार्षिक निरीक्षण किया और कोतवाली के विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए असंतुष्टि जाहिर की। साथ ही कोतवाली परिसर, बैरक, आदि जगह का निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्षिक निरीक्षण को जोशीमठ पहुंचीं एसपी ने गार्द की सलामी लेकर गार्द का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों अपराध, ग्राम अपराध, मफरूर, रोकड़ वहीं, महिला अपराध, चार्जशीट आदि के रजिस्टरों का निरीक्षण के बाद असंतुष्टि जाहिर करते हुए इनको नियमित अपडेट करने और बेहतर रख रखाव के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों के प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने बदरीनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव जोशीमठ में होने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पहले से यातायात प्लान तैयार करने के लिए भी कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए। इस दौरान उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, प्रभारी कोतवाली जोशीमठ राजेंद्र सिंह खोलिया, एसएसआई विजय प्रकाश सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed