फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   SP awarded to Shiv Singh of Durmi

दुर्मी के शिव सिंह को एसपी ने किया सम्मानित

Tue, 15 Sep 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
SP awarded to Shiv Singh of Durmi
गोपेश्वर में डिजिटल वॉलेंटियर ऑफ द मंथ शिव सिंह को सम्मानित करते एसपी यशवंत सिंह चौहान। - फोटो : GOPESHWAR
सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों को फैलाने से रोकने में पुलिस का सहयोग करने और साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करने पर दुर्मी गांव के शिव सिंह को पुलिस ने डिजिटल वॉलेंटियर ऑफ द मंथ चुना। शिव सिंह को एसपी चमोली यशवंत सिंह चौहान ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दुर्मी के शिव सिंह पुत्र सोबन सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हैं। कोरोना काल में फैल रही अफवाहों का खंडन करने में भी उन्होंने पुलिस का काफी सहयोग किया। एसपी चमोली यशवंत सिंह चौहान ने उन्हें मंगलवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने अन्य लोगों से भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

ओएलएक्स पर ठगों से रहें सावधान : एसपी
गोपेश्वर। चमोली जिला पुलिस ने ओएलएक्स पर खुद को भारतीय सेना का जवान बता कर सामान बेचने वाले किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करने की अपील की। वर्चुवल थाना पुलिस ने कहा कि ओएलएक्स पर सामान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय है। ये साइबर अपराधी भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र, विभागीय कैंटीन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य कागज दिखाकर गुमराह करते हैं, जिससे खरीदार आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं। खरीदारी करने वाला व्यक्ति बहकावे में आकर ठगों को पैसे भेज देते हैं और धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि कभी भी अपने बैंक खाते और एटीएम संबंधी जानकारी किसी से भी साझा न करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed