फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Soon Mool Nivas Swabhiman Rally will be organized in Chamoli district also

Chamoli News: जल्द चमोली जिले में भी निकालेंगे मूल निवास स्वाभिमान रैली

Mon, 26 Feb 2024 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 26 Feb 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Soon Mool Nivas Swabhiman Rally will be organized in Chamoli district also
फोटो
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में बोले मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। प्रदेश के जल, जंगल और जमीन के अलावा रोजगार पर पहला हक स्थानीय लोगों का होना चाहिए। मगर प्रदेश में जहां बाहरी लोग जमीन कब्जा रहे हैं वहीं सरकारी और प्राइवेट नौकरियों पर बाहरी लोगों का कब्जा हो रहा है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि समूह ग और घ की नौकरियों के साथ ही प्राइवेट नौकरियों में अस्सी प्रतिशत हिस्सेदारी मूल निवासियों की होनी चाहिए। कहा जल्द चमोली जिले के कर्णप्रयाग, गोपेश्वर और गैरसैंण में भी मूल निवास स्वाभिमान महारैली आयोजित की जाएगी।

समिति के सह संयोजक लूसुन टोडरिया ने कहा कि देहरादून, ऋषिकेश से लेकर हल्द्वानी में जमीनों पर यूपी, दिल्ली, हरियाणा के भू-माफियाओं का कब्जा हो चुका है। इन्हें रोकने के लिए न कोई कानून है और न कोई नियम। भू-माफिया अब ट्रस्ट बनाकर और उसके नाम से जमीन ले रहे हैं। इस अवसर पर समिति के कोर मेंबर प्रांजल नौडियाल, अनूप चौहान, अरविंद चौहान, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, आयुष नेगी, व्यापार संघ से कांति पुजारी, संदीप कुमार आदि ने प्रदेश में मूल-निवास 1950 लागू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed