{"_id":"584c20ac4f1c1b732a449c40","slug":"song-nadan-parinde-ghar-aja","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादान परिंदे घर आ जा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादान परिंदे घर आ जा...
ब्यूरो/ अमर उजाला,गोपेश्वर
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर महोत्सव में गीतों की प्रस्तुति देते वॉइस ऑफ इंडिया के विनर पवन राजदीप राजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिवसीय कृषि, खादी, पर्यटन महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में वॉइस ऑफ इंडिया के विनर रहे पवन राजदीप राजन के सूफी गीतों की धूम मची रही। राजन के गीतों पर दर्शक पंडाल में खूब थिरके। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया।
विज्ञापन
रात नौ बजे से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ। वॉइस ऑफ इंडिया के पवन राजदीप राजन ने गिटार की मधुर धुनों पर गीतों की प्रस्तुति दी। राजन ने नादान परिंदे घर आ जा..., दमादम मस्त कलंदर..., मोहे रंग दे..., फिर से उठ चला समंदर..., अपड़ी तौं सरम्यली आंख्यु... जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। गीतों की धुन पर दर्शन देर रात तक पंडाल में ही थिरकते रहे। शनिवार को कृषि विभाग की ओर से काश्तकारों को उन्नत कृषि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि रसायनिक खाद से खेतों की उर्वरकता समाप्त हो रही है। उन्होंने जैविक खेती करने पर जोर दिया। कहा कि गैरसैंण क्षेत्र में जैविक खेती से परंपरागत फसल के साथ ही सब्जी की अच्छी पैदावार हो रही है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के स्टॉल में पहुंच कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि काश्तकारों को वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, ओम प्रकाश नेगी, क्रांति भट्ट, धनराज सिंह, अन्नू कठैत, राकेश नेगी, महेंद्र नेगी, उपेंद्र भंडारी, हेम दरमोड़ा, नितिन अरोड़ा और अनूप रावत आदि मौजूद थे।