फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Somewhere there is fear of bear and somewhere there is fear of heifer.

Chamoli News: कहीं भालू तो कहीं गुलदार की दहशत

Wed, 27 Nov 2024 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 27 Nov 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is fear of bear and somewhere there is fear of heifer.
नंदानगर/गोपेश्वर। चमोली जिले में कहीं भालू तो कहीं गुलदार की दहशत से लोग सहमे हैं। नंदानगर ब्लाॅक में भालू ने मवेशियों को तो जाखणी ग्राम पंचायत के तल्ला कांडा गांव में भालू ने एक गाय को मार डाला। गांव के चक्रधर पुरोहित की गौशाला घर से थोड़ी दूर है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को तल्ला कांडा गांव में चक्रधर पुरोहित की मां गोशाला में गई तो गाय मरी पड़ी थी। परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भालू कई दिनों से सक्रिय है। इधर, दशोली विकास खंड के डुंगरी गांव में गुलदार की दहशत बनी है। ऐसे में ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों में दुबक रहे हैं। गांव में गुलदार अभी तक छह मवेशियों को मार चुका है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही गुलदार गोपेश्वर-डुंग्री मार्ग पर कई बार गुलदार चहलकदमी करते दिखाई दिया। इस कारण दोपहिया वाहन से जा रहे लोगों में भी डर बना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed